दोस्तों बहुत से लोग WWE बेहद पसंद करते हैं WWE में बहुत से ऐसे महान रेसलर है जो दुनिया भर में मशहूर है इन्होंने अपनी फाइट से सबको प्रभावित किया है, दुनिया भर में इनके लाखों-करोड़ों फैन है अंडरटेकर, जॉन सीना, जो की दुनिया के जाने माने नाम है, इन्हीं में से एक नाम भारत के फेमस रेसलर खली का भी है उन्होंने WWE के मैदान में जाने-माने रेसलर को धूल चटा दी और भरत का नाम रोशन किया, ऐसे में खबर सामने आ रही है कि भारत का एक महान वीर WWE के मैदान में अपनी पहलवानी के जलवे दिखा रहे है और भारत का नाम रोशन कर रहा है अखिर कौन है ये महान वीर जानने के लिए इस लेख को ध्यान से जरूर पढ़िए।
वीर महान का स्टाइल, उनका लुक WWE ही नहीं, हर जगह चर्चा का विषय है। लोग जानने के इच्छुक है कि खली के बाद वह कौन भारतीय रेसलर है। जिससे बड़े- बड़े विदेशी पहलवान खौफ खाते हैं। और उनके विदेशी फैन भी उन्हें देखकर भारतीय लुक फॉलो करते दिखते हैं।
कौन है वीर महान ? ( रेसलर रिंकू सिंह )
दरअसल वीर महान उत्तर प्रदेश के गोपीगंज निवासी है। उनका असली नाम रिंकू सिंह राजपूत है। 8 मई 1988 को उनका जन्म एक ट्रक चालक के घर में हुआ जिनके 9 बच्चे हैं। रिंकू को बचपन से पहलवानी का शौक था। मगर स्कूल के दिनों में रिंकू सिंह ने भाला फेंकने में महारथ हासिल कर ली। उन्हें भाला फेंकने में जूनियर नेशनल में पदक मिला। इसके बाद गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गए। 2008 में उन्होंने द मिलीयन डॉलर आर्म नाम के भारतीय रियलिटी टीवी शो में हिस्सा लिया जिसमें बेसबॉल फेंकने वाले खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मगर उनके भाला फेंकने का अनुभव ने उन्हें यहाँ भी चैंपियन बना दिया और वो शो जीतकर ही बाहर निकले। उनके टैलेंट के ऊपर एक फिल्म भी बनी। शो में उन्होंने तो 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बेस बॉल फेंकी थी।
रिंकू सिंह ने रेसलिंग करते हुए खुद को वीर महान बनाया। WWE में आज उनके नाम की काफी चर्चा होती है। अन्य खिलाड़ियों की तुलना में उनका भारी-भरकम शरीर उनकी और मजबूत छवि पेश करता है। उनकी हाइट सामान्य रेसलर्स से ज्यादा यानी कि 6 फुट 4 इंच है। और उनका वजन 125 किलो है। लुक की बात करें तो रिंग में आने से पहले उनके माथे पर त्रिपुंड का निशान, गले में रुद्राक्ष और बाजू में राम लिखा दिखता है। कई बार वह भागवा तो कभी काले रंग मे दिखते हैं।
दोस्तों रेसलर रिंकू सिंह की ये जानकारी आप सभी को कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताइए और अपने दोस्तों के साथ इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए।