बिहार की राजधानी पटना में अगर चाय पर ठेला लगाए आपको एक लड़की दिखे तो हैरान ना होना। 24 साल की चाय बेचने वाली प्रियंका गुप्ता कोई आम चाय वाली नहीं हैं, बल्कि उन्होंने ग्रेजुएशन कंप्लीट कर रखा है। प्रियंका ने बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है। प्रियंका गुप्ता का घर बिहार के पूर्णिया में है।
राजधानी के पटना वीमेंस कॉलेज के पास से इन दिनों चाय का ठेला लगाकर चाय बेचती है, जिस वजह से वह सुर्खियों में हैं।
जब इसकी वजह जानने की कोशिश की गई तो पता चला कि गत 2 वर्ष से प्रियंका लगातार कंपटीशन एग्जाम दे रही हैं, लेकिन उसे परीक्षा में निराश होना पड़ रहा हैं।
इसलिए उन्होंने घर लौटने के बजाय राजधानी में ही रोजी रोटी कमाने की योजना बनाई और चाय का ठेला लगा लिया।
दोस्तों यह कहानी है पटना की ग्रेजुएट चाय वाली की यदि यह पोस्ट आप सभी को अच्छा लगा हो तो ज्यादा से ज्यादा जरूर शेयर कीजिए!