Sidhu Moose Wala Singer | पंजाबी सिंगर और रैपर सिद़धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या

1.पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मानसा जिले में गोली मार दी गई सिद़धु मुसेवाला को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है। गंभीर हालत में गायक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दिया। यह घटना पंजाब पुलिस की ओर से सिद्दू मूसेवाला सहित 424 लोगों की सुरक्षा वापस लेने के ठीक एक दिन बाद हुई है।

2. रिपोर्ट के मुताबिक सिद्वधू मूसेवाला समेत तीन लोगों को गोली लगी, बता दे कि मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। पंजाब की मान सरकार ने उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे 1 दिन पहले शनिवार 28 मई को ही पंजाब सरकार ने मूसेवाला के सिक्योरिटी में लगे 10 गनमैन से घटाकर 2 गनमैन किए थे।
3. मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रंजीत राय ने बताया कि पंजाबी गायक सिधु मुसेवाला को जब अस्पताल लाया गया था। तब उनकी मौत हो चुकी थी मूसेवाला ने मानसा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्हें आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला ने 63,323 वोटों के अंतर से हराया था। बताया जा रहा है कि काले रंग की गाड़ी में सवार हो हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

4. मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हाल ही में पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनी है। मान सरकार ने अपने स्वास्थ्य मंत्री डॉ विजय सिंगला को भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में बर्खास्त किया था। इन्हीं स्वास्थ्य मंत्री ने मानसा विधानसभा सीट से सिदधू  मूसेवाला को हराया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने चुनाव से पहले मुसेवाला को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया था।
और नया पुराने